best story लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
best story लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 7 मई 2010

आप स्मार्ट व गरीबो के मददगार हो सकते हैं


क्या आप गरीबो की मदद करना चाहते हैं?
क्या आप भूखो को भोजन दिलाना चाहते है?
अगर हम सफल होना चाहते है तो पहले हमें दूसरों  को सफल करना होगा हम खुद ब खुद सफल हो जायेंगे
अब आप कहेंगे की हम कैसे दूसरों  की मदद कर सकते हैं जब हमारे पास ही पर्याप्त नहीं है|
तरीका मै बताता हूँ-
आप www.freerice.com पर जा के vocabulary गेम खेल सकते हैं|हर सही जवाब पर दस grain चावल गरीबो में वितरित कर दिया जाएगा|
यानी आपकी वर्ड मीनिंग भी बढ़ेगी  व आप खुद पर गर्व भी कर सकते हैं की मैंने गरीबो की मदद की 
हम सब का जन्म सफल होने के लिए हुआ है|
वार्निंग -इस साईट  पर जाकर आप स्मार्ट व गरीबो के मददगार हो सकते हैं|

बुधवार, 21 अप्रैल 2010

जस्ट डू इट


उस महिला की कहानी आपने सुना है क्या?
जिसे मिठाई से बडा प्रेम था।
उसने सोचा कि वह अपनी मिठाई,
उस दिन नहीं बल्कि अगले दिन खायेगी।
समस्या यह थी कि वह टाइटेनिक जहाज पर यात्रा कर रही थी।
जो उसी दिन डूब गया।

बुधवार, 14 अप्रैल 2010

जिंदगी एक गीत है


जिंदगी एक गीत है -इसे गाओ
जिंदगी एक खेल है -इसे खेलो
जिंदगी एक चुनौती है - इसका सामना करो
जिंदगी एक सपना है -इसे साकार करो
जिंदगी एक त्याग है  -इसे कर दो
जिंदगी प्रेम है - इसका आनन्द लो
                        साईं बाबा

बुधवार, 7 अप्रैल 2010

दो भाई


दो भाई अपने खेत में एक साथ काम करते थे।उनमें से एक शादी-शुदा था और उसके बच्चे भी थे।दूसरा कुँआरा था।हर शाम को दोनो भाई फसल और मुनाफे को बराबर-बराबर बाटँ लेते थे।
फिर एक दिन छोटे भाई ने सोचा,"यह ठीक नहीं की फसल और मुनाफे में से बराबर हिस्सा लें।मैं अकेला हूँ और मेरी जरूरतें कम हैं ।इसलिए मेरे भाई को ज्यादा मिलना चाहिए"।हर रात वह अपने खेत से एक बोरा उठाता व अपने भाई के खेत में रख आता।
शादी शुदा भाई ने सोचा,"यह ठीक नहीं की दोनों भाई फसल और मुनाफे में से बराबर हिस्सा लें।मै शादी शुदा हूँ और मेरा देखभाल करने के लिए पत्नी व बच्चे हैं।मेरा छोटा भाई अकेला है उसे अधिक मिलना चाहिए।हर रात वह अपने खेत से एक बोरा उठाता व अपने भाई के खेत में रख आता।
दोनों भाई बरसों तक हैरान होते रहे कि उनके बोरे कम क्यों नहीं होते।एक रात को दोनों भाई आपस में टकरा जाते हैं और अपने बोरे पटककर एक दूसरे को गले लगा लेते हैं।