शनिवार, 4 सितंबर 2010
गुरुवार, 17 जून 2010
पृथ्वी का भगवान
भगवान हर वक्त
हमारे साथ नहीं रह
सकता न ,शायद इसी लिए उसने माँ बनाया
कभी कभी मै सोचता हूँ यदि पृथ्वी पर माँ नहीं होती तो क्या होता ?
हमारे साथ नहीं रह
सकता न ,शायद इसी लिए उसने माँ बनाया
कभी कभी मै सोचता हूँ यदि पृथ्वी पर माँ नहीं होती तो क्या होता ?
लेबल:
पृथ्वी का भगवान,
god of earth,
maa,
mother,
son
सोमवार, 14 जून 2010
हराने से क्या हराना
दुनिया भर में ऐसे लाखो उदाहरण हैं जिनमे लोग हराने के बाद ही जीते हों |
जिस वर्ष कोक बाजार में उतरी थी उसके सिर्फ 400 बोतल बीके थे |
आइन्स्टीन की पी एच डी करने को अस्वीकृत कर दिया गया था |
हेनरी फोर्ड दो बार दिवालिया घोषित किये गए थे|
, रोडिन को तीन बार आर्ट स्कूल में दाखिला नहीं मिला फिर भी वो महँ मूर्तिकार बने|
अब्राहन लिंकन सात बार चुनाव हारे|
ऐसे दुनिया भर में लाखो उदाहरण है |
इन सभी मामलों में अवरोध,निराशा,अस्वीकृति और असफल कोशिशे इन्हें रोक नहीं पाई|
इन लोगो ने विफलता को ही सफलता की सीढ़ी बनाया|
यही वो अंतर है जो साधारण को अशधारण बनता है|
लेबल:
अब्राहन लिंकन,
कोक,
रोडिन,
हराने से क्या हराना,
हेनरी फोर्डरोडिन
शनिवार, 12 जून 2010
Ctrl+Alt+Del
सफलता के तीन नियम
Ctrl+Alt+Del
(1) कंट्रोल योरसेल्फ
(2) लुक फॉर अल्टर नेटिव सोलुसन
(3)डीलिट द सिचुएसन विच गिव यू टेंसन
इन तीन नियमो का पालन करे व सफल हो
हम सब का जन्म सफल होने के लिए हुआ है
सोमवार, 31 मई 2010
इच्छा शक्ति की ताकत
"वे मेरी आत्मा नहीं काट सकते जब तक कि मै जिन्दा हूँ"
यह कथन था पंजाब के गायक बन्त सिंह का।
उनके हाथ पैर निर्दयता से काट डाले गये थे।
उनके आँखो के सामने ही उनकी नाबालिक लडकी के साथ रेप किया गया था।
इस ह्रदय द्रावक घटना ने उन्हें अपाहिज नहीं किया बल्कि,
ब्रिटेन ,अमेरिका व पूरे दक्षिण एशिया में लोगों को एकजुट कर दिया।
और इस घटना से गरीबों व असहायों को उनका मशीहा मिल गया।
उन्होंने कहा,"मेरे अंग काट दिए गये हैं पर मेरी जुबान कायम है और
मै जब तक जिन्दा हूँ गरीबों व असहायों के लिए लडता रहूगाँ।
गुरुवार, 20 मई 2010
छोटी-छोटी मगर मोटी बातें
एक
जब लोग आप की आलोचना कर रहें हों,
आप पर चिल्ला रहे हो,या आप का दिल दुखा रहे हों
परेशान ना हो बस एक बात याद रखें
"हर खेल में दर्शक ऐसा ही करते हैं,लेकिन खिलाडी़ अपना काम करते रहते हैं"
दो
दुनिया में हर काम के लिए दूसरा मौका अवश्य रहता है
लेकिन याद रखें,
"लेकिन दोबारा जीने का मौका नहीं मिलता,अपने जीवन का पूरा आनन्द उठाये"
तीन
Morning =more + inning
हर सुबह भगवान हमें अपने जीवन का एक और इनिंग खेलने का मौका देते हैं।क्यों ना इसे बेहतर तरीके से खेला जाए.............
चार
दुनिया में सबसे आसान क्या है और सबसे मुस्किल क्या?
आसान-दूसरो की गलती बताना।
मुस्किल-अपनी गलती मानना।
बुधवार, 19 मई 2010
दुनिया कि कोई ताकत सफल होने से नहीं रोक सकती
एक आदमी एक्कीस वर्ष की उम्र में ही मोटर न्यूरोन डिजीज का शिकार हो गया।यह लकवे से भी खतरनाक बिमारी है,इसमें शरीर का कोई अंग काम नहीं करता।वह आदमी तीस से अधिक वर्षों से लकवे से ग्रस्त रहता है।उसकी सिर्फ एक उँगली व दिमाग काम करत है।वह पिछले बीस वर्षों से बोल नहीं सकता।
अब एक दूसरे व्यक्ति की चर्चा करते हैं।वह विश्व का सबसे बडा़ ब्रह्नाण वैज्ञानिक है।उसे आईन्स्टीन के बाद अब तक का सबसे बडा़ वैज्ञानिक माना जाता है।वह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में गणित का प्रोफेसर है।
आप जान कर हैरान होंगे कि दोनों व्यक्ति एक ही हैं स्टीफन हाकिंग।
अब तीसरे व्यक्ति की चर्चा।वह पृथ्वी पर स्थित छ: खरब लोगों से अलग व खास है।उसकी परिस्थितियाँ हाकिंग से लाख गुना बेहतर है।वह इस दुनिया में सफल होने के लिए आया है।
जब हाकिंग सफल हो सकते हैं,तो उसे दुनिया कि कोई ताकत सफल होने से नहीं रोक सकती।
वह तीसरे व्यक्ति आप हैं।
हम सब का जन्म सफल होने के लिए हुआ है।
सोमवार, 17 मई 2010
प्यारी माँ
प्यारी माँ
वक्त कितना बदल गया है
कल जब हम छोटे थे
और कोई हमारी बात
नहीं समझता था
तब सिर्फ एक हस्ती थी जो
जो हमारे टूटे फूटे अल्फाज
भी समझ जाती थी
और आज हम उसी
हसती को कहते हैं
’आप नहीं जानती’
आप नहीं समझ पाएगीं
आप की बाते मुझे समझ नहीं आती
हो गई आप खुश
बडे़ शर्म की बात है
क्यों है ना?
,चलो उस हसती का सम्मान करें
जो है
’प्यारी माँ’
वक्त कितना बदल गया है
कल जब हम छोटे थे
और कोई हमारी बात
नहीं समझता था
तब सिर्फ एक हस्ती थी जो
जो हमारे टूटे फूटे अल्फाज
भी समझ जाती थी
और आज हम उसी
हसती को कहते हैं
’आप नहीं जानती’
आप नहीं समझ पाएगीं
आप की बाते मुझे समझ नहीं आती
हो गई आप खुश
बडे़ शर्म की बात है
क्यों है ना?
,चलो उस हसती का सम्मान करें
जो है
’प्यारी माँ’
बुधवार, 12 मई 2010
बाकि लोग उन्हें भाग्यशाली मानते हैं।
एक रात बन्जारों का एक समूह सोने की तैयारी कर रहा था।तभी उनके चारो ओर एक दिव्य प्रकाश फैल गया।दिव्य प्रकाश से आवाज आई कि जितने पत्थर बीन सकते हो बीन लो और अगले दिन का इन्तजार करो।
अधिकतर बन्जारे इसे बकवास मानकर सो गये ,कुछ ने बेमन से पत्थर बटोरा कुछ एक ने ढेर सारा पथर बटोरा।
अगले दिन सारे पत्थर हीरे बन गये।जिन्होने इसे बकवास माना वे कुछ समझ ही न पाये और जिन्होंने बेमन से थोडा पत्थर बटोरा था वो अब पछता रहे थे और जिन्होंने लगन से ढेर सारे पत्थर बटोरे थे उनको भाग्यसाली माना गया।
हम लोग भी इन्हीं तीन तरह के लोगों में बटे हुए हैं
१-अधिकतर ये समझ ही नहीं पाते क्या हो रहा है और क्या करना है।
२-कुछ लोग काम तो करते हैं लेकिन बेमन से और अपने भाग्य का रोना रोते हैं।
३-बहुत कम ही लोग हैं जो लगन से काम करते हैं और सफल होते हैं बाकि लोग उन्हें भाग्यशाली मानते हैं।
लेबल:
पत्थर,
बन्जारों,
भाग्यशाली,
prashant adarsh,
prashant karunesh
मंगलवार, 11 मई 2010
बहुत प्रभाव पडता है..........................
एक आदमी समुद्र के किनारे टहल रहा होता है।वह देखता है कि उससे दूर एक आदमी नीचे झुकता है फिर उठता है आगे बढता है फिर झुकता है फिर उठता है और यही काम बार-2 करता है।पहला आदमी तेजी से उसके पास जाता है और देखता है कि समुद्र की लहरों के साथ सैकडों मछलियाँ रेत पर किनारे आ जाती हैं और वह आदमी उनमें से एक को उठाता है और वापस समुद्र में फेंक देता है।
पहला मनुष्य हसता है और कहता है यहाँ तो सैकडो मछलियाँ एक बर मे किनारे आ जा रही हैं तुम्हारे ऐसा करने से क्या प्रभाव पडता है।वह आदमी फिर एक मछली को उठाते हुए कहता है लेकिन इस एक मछली को तो बहुत प्रभाव पडता है..........................
सोमवार, 10 मई 2010
उसमे सिर्फ आप का ही दोस है
मै स्कूल में कुछ सब्जेक्ट में फेल हो गया ,लेकिन मेरे दोस्त हाई मार्क ले कर पास हो गये।
अब वे माइक्रोसाफ्ट कम्पनी मे काम करते है और मै उस कम्पनी का मालिक हूँ। (बिल गेट्स)
अगर आप गरीब पैदा होते हैं तो उसमे आपका कोई दोस नहीं
लेकिन अगर आप गरीब मरते हैं तो उसमे सिर्फ आप का ही दोस है-बिल गेट्स
लेबल:
गरीब,
गेट्स,
फेल,
बिल,
pk,
prashant kumar singh,
quotes,
success quotes
रविवार, 9 मई 2010
क्यों परेशानी गले लगाते हो
एक युद्ध की कहानी जो वियतनाम में लड़ा गया |युद्ध अब समाप्त हो गया था |एक सैनिक जो युद्ध में बुरी तरह जख्मी हो गया था |
वह घर लौटना चाहता है|पर पहले वह अपने घर फोन लगता है और अपने माता पिता से कहता है की वह घर आ रहा है |
उसके माता पिता बहुत खुस होते है|वह फिर कहता है की मेरे साथ मेरा दोस्त भी है |उसके माता पिता कहते है हां हां अवश्य लाओ|फिर सैनिक कहता है की दरअसल बात यह है की मेरा दोस्त युद्ध में अपना एक पैर व हाथ गवा चुका है|
अब उसके माता पिता कुछ देर के लिए चुप हो जाते है तथा कहते है की क्यों परेशानी गले लगाते हो उसे उसके घर जाने दो|
वह सैनिक फिर फोन रख देता है|कुछ देर तक वह सोचता है तथा दूसरी मंजिल से छलांग लगा देता है |दरअसल उसी का हाथ व पैर युद्ध में जख्मी हो गया था.......................................
शुक्रवार, 7 मई 2010
आप स्मार्ट व गरीबो के मददगार हो सकते हैं
क्या आप गरीबो की मदद करना चाहते हैं?
क्या आप भूखो को भोजन दिलाना चाहते है?
अगर हम सफल होना चाहते है तो पहले हमें दूसरों को सफल करना होगा हम खुद ब खुद सफल हो जायेंगे
अब आप कहेंगे की हम कैसे दूसरों की मदद कर सकते हैं जब हमारे पास ही पर्याप्त नहीं है|
तरीका मै बताता हूँ-
आप www.freerice.com पर जा के vocabulary गेम खेल सकते हैं|हर सही जवाब पर दस grain चावल गरीबो में वितरित कर दिया जाएगा|
यानी आपकी वर्ड मीनिंग भी बढ़ेगी व आप खुद पर गर्व भी कर सकते हैं की मैंने गरीबो की मदद की
हम सब का जन्म सफल होने के लिए हुआ है|
वार्निंग -इस साईट पर जाकर आप स्मार्ट व गरीबो के मददगार हो सकते हैं|
बुधवार, 28 अप्रैल 2010
हम गमलों को नहीं बल्कि बच्चों को पाल रहे हैं।
मेरे पडोसी के दो बच्चे हैं,जिनकी उम्र पाँच व सात साल है।एक दिन मेरा पडोसी अपने बच्चों को टेनिस खेलना सिखा रहा था।फिर मेरा पडोसी पेपर पढने लगा व बच्चे आपस मे खेलने लगे।कुछ बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तभी बडे लड़के ने छोटे को धक्का दे दिया और छोटा बच्चा फूलों के गमले पर गिर गया।और महगे गमले टूट गये।
मेरे पडोसी ने जब गमलों को देखा तो उसका संयम जवाब दे गया।वह उँची आवाज मे अपने बच्चों को डाटने लगा।पडोसी की पत्नि बाहर आई और पडोसी से बोली सान्त हो जायो और याद रखो हम गमलों को नहीं बल्कि बच्चों को पाल रहे हैं।
शनिवार, 24 अप्रैल 2010
गूगल महाराज की जय
क्या आप बैन्क पीओ,आई ए एस ,पी सी एस,बी एड इत्यादि की तैयारी कर रहें हैं?
क्या आप को जनरल नालेज याद करना मुस्किल लगता है?
यदि आप को रोजाना दो या तीन जी के के प्रश्न मोबाईल पर मिलें तो कैसा हो?
ये गूगल महाराज की वजह से सम्भव है।
आप को करना बस ये है
अपने मोबाईल के राइट मैसेज मे जाकर
step1- on bestgkbt [आन के बाद स्पेस रहेगा]
step2-9870807070 पेर सेन्ड कर दे आप का डेढ़ रू कट जाएगा फिर आपको रोजान दो या तीन प्रश्न फोन पर फ्री में मिलते रहेंगे
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010
मौत का शब्द बुजदिलों के किताब में होता है
नेपोलियन से एक बार पूछा गया अगर लडाई के मैदान में आपकी मौत हो गई तो क्या होगा?
इस पर नेपोलियन ने हसते हुए कहा,"मै नहीं जानता की मौत क्या होती है और मौत किसे कहते हैं?मैने जिन्दगी की कहानी पढी है-उसमें मैने मनोबल से जीने के अलावा कुछ सीखा ही नहीं,फिर यह मौत क्या होती है?मौत का शब्द बुजदिलों के किताब में होता है।सुनने वाले भौच्चक्के रह गये।
बुधवार, 21 अप्रैल 2010
जस्ट डू इट
उस महिला की कहानी आपने सुना है क्या?
जिसे मिठाई से बडा प्रेम था।
उसने सोचा कि वह अपनी मिठाई,
उस दिन नहीं बल्कि अगले दिन खायेगी।
समस्या यह थी कि वह टाइटेनिक जहाज पर यात्रा कर रही थी।
जो उसी दिन डूब गया।
लेबल:
best story,
just do it,
motivetional story,
short story,
success
जो होता है अच्छे के लिए होता है
चीन के एक छोटे गाँव में एक बुद्धिमान पिता रहता था।
उसका बहुत सम्मान किया जाता था,उसकी बुद्धि की वजह से नहीं
बल्कि उसके पुत्र व उसके शक्तिशाली घोडे के कारण जो कि उसके पास था।
एक दिन उसका घोडा भाग गया।
उसके सारे पडोसी आये और बोले बडे दुख की बात है किस्मत ही खराब है।
पिता ने जवाब दिया इसे आप खराब किस्मत क्यों कह रहें हैं?
अगले दिन उसका घोडा कई और घोडो के साथ वापस आ गया।
उसके सारे पडोसी आये और बोले कितनी अच्छी किस्मत है।
पिता ने जवाब दिया इसे आप अच्छी किस्मत क्यों कह रहें हैं?
कुछ दिनो बाद उसका बेटा जब नये घोडे पर घुड़सवारी कर रहा था
तो वह गिर गया तथा उसका दाहिना हाथ टूट गया।
उसके सारे पडोसी फिर आये और बोले बडे दुख की बात है कितनी खराब किस्मत है।
इस पर समझदार पिता ने जवाब दिया ,"इसे आप खराब किस्मत क्यों कह रहें हैं?"
कुछ समय बाद दुष्ट सैनिक गाँव में आये और गाँव के सभी तन्दरूस्त नौजवानों को अपने साथ ले गये।
कुछ समय बाद खबर आई कि सभी नौजवान मारे गये।
जो होता है ,अच्छे के लिए होता है।
बुधवार, 14 अप्रैल 2010
अगर हम सफल होना चाहते हैं
जब हम जीतते हैं तो क्या करते हैं?
कुदते हैं ,चिल्लाते हैं ,खुस होते हैं ,पार्टी मनाते है..............
लेकिन जब हम हारते हैं तो क्या?
तो हमे और ज्यादा खुस होना चाहिए,क्यों?
क्योंकि हमने किसी और को खुस होने,कुदने ,पार्टी मनाने व चिल्लाने का मौका जो दिया है............हमारा एटीच्युड ऐसा ही होना चाहिए........
हम सब का जन्म सफल होने के लिए हुआ है.........................
अगर हम सफल होना चाहते हैं तो,हमें दूसरों को सफल होने में मदद करना चाहिए.................हम खुद ब खुद सफल हो जाएँगे...................
जूता
एक बार ट्रेन पर चढते समय गाँधी जी का जूता पटरी पर नीचे गिर गया।ट्रेन चलने लगी थी वे उसे उठा नहीं सकते थे।उन्होंने अपना दूसरा जूता निकाला व पहले वाले के पास फेंक दिया।यह देख बाकि यात्री हैरान रह गये।उनके सहयात्री ने जब इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा,"एक पैर का जूता मेरे लिए बेकार था अब कम से कम जिस गरीब को वो मिलेगा वह उसका प्रयोग तो कर लेगा"।
लेबल:
bapo,
blogger prashant,
gandhi ji,
karamchand,
mohandas
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




































